ग्राम सुकलगुआं निवासी दंपति को शुक्रवार दोपहर के समय गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार उन्होंने सुबह के समय कोदों (मोटे अनाज) की रोटी खाई थी। डॉक्टर्स के अनुसार फूड प्वाइजनिंग की वजह से उनकी हालत बिगड़ी है। जिसके चलते उन्हें गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।