अकोढ़ी गोला: अकोढी गांव में असमाजिक तत्वों ने मारपीट कर एक व्यक्ति को किया घायल
अकोढी गांव में असमाजिक तत्वों ने मारपीट कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। घायल व्यक्ति का नाम धीरेंद्र कुमार बताया जा रहा है। इनके पिता का नाम मुनीलाल राम है। घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। चिकित्सक के देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज हो रहा है। घटना के बाद घायल व्यक्ति के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।