मंदसौर में यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। कलेक्टर अदिति गर्ग और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना की पहल पर घंटाघर स्थित सब्जी मंडी शेड परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी ह मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण कर 7 जनवरी से भूमि पूजन के साथ कार्य शुरू करने का निर्णय लिया।