उदयपुर जिले के अड़िन्दा में केसरिया नाथ के मंदिर का स्वामित्व एवं देखरेख कर रहे ट्रस्ट के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार शाम 4 बजे तक रावत समाज ने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया। जिसमें बताया की समाज के ऐतिहासिक तथ्यों एवं समाज के इतिहास लेखक (भाट/बड़वा) की पुरानी पोथियों के अनुसार रावत समाज का ही स्वामित्व रहा हैं।