देवघर: जसीडीह: कोकहरा जोड़ी मोड़ के पास पेड़ से लटका मिला शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
जसीडीह के कोकहरा जोड़ी मोड़ के समीप रविवार सुबह 9:00 बजे एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया घटना के संबंध में गिरिडीह जिला के अहिल्या थाना क्षेत्र के बौरोताड़ गांव निवासी मृतक बादल कुमार के पिता भरत ने हत्या के आशंका जताई हैं।