बस्सी: पीएम केंद्रीय विद्यालय में विज्ञान और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए वार्षिक विज्ञान प्रदेश निक का आयोजन किया गया
Bassi, Jaipur | Nov 19, 2024 19 नवंबर दिन मंगलवार सुबह 11:00 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि आशीष कुमार कमांडेंट आठवीं आरक्षित वाहिनी सीआईएसएफ जयपुर ,एवं विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा किया गया ।विद्यालय प्रचार प्रदीप चौधरी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा यह प्रदर्शनी हमारे छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है।