बरेली: एनएचएआई निर्माण के कारण देवचरा-बरेली मार्ग पर 20 किमी लंबा जाम, घंटों तक यात्री फंसे रहे
बरेली के बदायूं रोड पर देवचरा से बरेली तक एनएचएआई के सड़क निर्माण कार्य के चलते रविवार को भीषण जाम लग गया। करीब 20 किलोमीटर लंबे जाम में सुबह से रात 10 बजे तक कई वाहन फंसे रहे। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। यात्रियों ने ट्रैफिक व्यवस्था और डायवर्जन न होने पर नाराजगी जताई।