मोहना: बल्लभगढ़ अनाज मंडी पहुंचे मुख्यमंत्री उद्योग मंत्री ने किया स्वागत
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बल्लबगढ़ अनाज मंडी पहुंचे जहां हरियाणा के उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा और भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बल्लभगढ़ की जनता ने मुख्यमंत्री नायब जी का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न समाज की सरदारी की तरफ से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया गया है।