डिंडौरी: गाड़ासरई बरगांव में अज्ञात कारणों से दुकान में भीषण आग, दुकान और घर का सामान जलकर राख
डिंडौरी जिले के गाड़ासरई के बरगांंव में अज्ञात कारण के चलते दुकान में आग लग गई जिसके कारण लाखों रुपए की सामग्री सहित घर गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह लगभग 9:00 बजे अज्ञात कारण के चलते दुकान में भीषण आग लग गई जिसके कारण लाखों का सामान जलकर राख हो गया।