बिला कुंवरपुर गांव के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है, जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम 7:00 बजे करीब बाइक सवार हटा से अपने गांव बनौली जा रहा था कि बिला कुंवरपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गया जिसे निजी वाहन से सिविल अस्पताल लाया गया जहां घायल बाइक सवार का इलाज जारी है।