दमोह: नगर परिषद दमोह ने अस्पताल चौराहा, बस स्टैंड सहित शहर के चार स्थानों पर की पेयजल की व्यवस्था
Damoh, Damoh | Apr 7, 2024 प्रत्येक वर्ष अनुसार इस वर्ष भी गर्मी के मौसम में नगर पालिका परिषद दमोह द्वारा शहर के चार स्थानों पर शुद्ध पेयजल हेतु प्याऊ की व्यवस्था की गई है, जिसमें राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध रहेगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुषमा धाकड़ ने बताया शहर के चार स्थान जिसमे अस्पताल चौराहा, नगर पालिका परिषद कार्यालय, कलेक्ट्रेट एवं बस स्टैंड के पास प्याऊ प्रारंभ किये गये है।