चांपा: बिर्रा चौक के पास कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, हादसे में युवक को आई गंभीर चोट, ले जाया गया अस्पताल
जांजगीर चांपा के बिर्रा थाना क्षेत्र के चौक के पास कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया है. हादसे में बाइक सवार युवक को गंभीर चोट आई है और उसे बम्हनीडीह अस्पताल ले जाया गया है. फिलहाल, मामले की जांच बिर्रा पुलिस कर रही है।