शनिवार देर शाम करीब 7 बजे क्षेत्र के ग्राम नगला महानन्द में जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव उर्फ अंशुल व सपा सांसद जितेंद्र दोहरे ने पत्रकार मुकेश यादव के निज निवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। मालूम हो कि पत्रकार की दादी फूलमती यादव का 103 वर्ष की आयु में निधन हो गया।शोक संवेदनाएं करने वालों का तांता लगा है।