बरेली: मोहनपुर में मचाओ कुत्तों का आतंक तीन बच्चों को क्या गंभीर रूप से घायल एक की घटना सीसीटीवी में कैद
कैंट इलाके के गांव मोहनपुर में खूंखार कुत्तों ने तीन बच्चों पर हमला करके घायल कर दिया। तीनों बच्चों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।मोहनपुर के मोहल्ला मसीतगंज गौटिया निवासी सुखमीन की पांच साल की बेटी शबीना और विनोद कुमार के पांच साल के बेटे शिवांश पर गली से निकलते वक्त कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इसमें दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।