बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के बिधौलिया निवासी एक महिला ने पति व जेठ पर लगाया मारपीट करने का आरोप, मामला दर्ज
सीबीगंज थाना क्षेत्र के बिधौलिया की रहने वाली महिला ने पति व जेठ पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसे लाठी डंडों से जमकर पीटा गया है। जमीनी विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।