देवबंद: देवबंद में मीट की दुकानों पर छापेमारी, बिना लाइसेंस एक विक्रेता पर दर्ज हुआ केस, छह दुकानदारों को जारी किए नोटिस
सहारनपुर के देवबंद कस्बे में शुक्रवार दोपहर 3 बजे मीट की दुकानों पर मानक जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान एसएसपी सहारनपुर के निर्देशन में एसडीएम व सीओ देवबंद और प्रभारी निरीक्षक देवबंद की मौजूदगी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा ने पुलिस बल के साथ मिलकर कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में दुकानों की जांच की।