जलेसर: जलेसर थाना क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मध्य पढ़ी गई जुमा की नमाज। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स रहा तैनात।
Jalesar, Etah | Feb 9, 2024 हल्द्वानी में हुई हिंसा के बाद एसएसपी एटा राजेश कुमार सिंह के द्वारा जनपद के सभी थानाध्यक्षों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उसी क्रम में आज जुमा की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मध्य पढ़ी गई। भारी पुलिस फोर्स के साथ थाना अध्यक्ष अमित कुमार भी मौजूद रहे। पुलिस का खुफिया तंत्र भी रहा अलर्ट।