सोमवार की शाम बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में दीप उत्सव का त्योहार दीपावली एवं काली पूजा धूमधाम से की गई। दीपावली के अवसर पर लोगों ने अपने-अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान घरों मंदिरों आदि में अपनी मनोकामना को लेकर माता लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।