शाजापुर जिला अस्पताल केICUवार्ड में पिछले करीब एक माह से एसी बंद पड़ा है, जिससे भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैICUवार्ड में कुल12पलंग हैं, लेकिन वहां केवल6पंखे लगे हुए हैं। ऐसे में कई मरीजों को पर्याप्त हवा नहीं मिल पा रही है। हालात यह हैं कि कुछ परिजन हाथ से पंखा झलकर मरीजों को हवा देने को मजबूर हैँ