राघोगढ़ थाना क्षेत्र में आरोन पाटन रोड पर दो बाइक की टक्कर हो गई। 19 जनवरी को पुलिस कंट्रोल रूम से दी गई जानकारी में घटना 18 जनवरी की बताई गई है। दो बाइक के एक्सीडेंट में घायल तीन लोगों को राघोगढ़ थाने की डायल 112 पर तैनात आरक्षक देवेंद्र धाकरे पायलट कृष्णा मीणा ने साढ़ा कॉलोनी राघोगढ़ सरकारी अस्पताल में भर्ती किया। जहां घायलों का उपचार जारी है।