जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र के हनुमान नगर से रामपुर जाने वाली मार्ग पर पुल के पास मंगलवार 7:00 बजे सड़क दुर्घटना में बाइक चालक घायल हो गए।बताया जाता है कि बाइक चालक बासुकीनाथ से रामपुर की ओर जा रहे थे,इसी दौरान यह घटना घटी चालक नशे में था इसलिए पहचान नहीं हो सकी है।घायल को जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।