कटनी नगर: कटनी नगर में बाइकों की सीधी भिड़ंत, 1 घायल, बड़वारा मझगवाँ में हुई घटना, हाईवे एंबुलेंस 1033 से जिला अस्पताल पहुंचाया गया
बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मझगवां रोड पर दो बाईकों में सीधी भिड़ंत हो गई जिसमें एक बाइक सवार युवक लखन यादव 25 वर्ष जो कि बड़ागांव निवासी है घायल हुआ है जिसे हाईवे एंबुलेंस 1033 की मदद से जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया है घटना आज बुधवार शाम 5:30 की बताई जा रही है।