हज़ारीबाग: हजारीबाग के कोर्रा में जबरा रोड पर राष्ट्रीय युवा दिवस और स्वामी विवेकानंद जयंती का आयोजन
हजारीबाग विवेकानंद युवा महामंडल एवं विवेकानंद आई.टी.आई. के संयुक्त तत्वाधान में रविवार 4 बजे विवेकानंद आई.टी.आई., जबरा रोड, कोर्रा, हजारीबाग में राष्ट्रीय युवा दिवस सह स्वामी विवेकानंद जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण एवं वेद मंत्र पाठ के साथ हुआ।