कहरा: बनगांव थाना क्षेत्र के गोरहो पुल के पास अज्ञात हाईवा ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की हुई मौत, बाइक चालक घायल
Kahara, Saharsa | Jan 12, 2025 बनगांव थाना क्षेत्र के गोरहो पुल समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ट्रक चालक ने एक बाइक में ठोकर मारकर घटनास्थल से फरार हो गया। हवा ट्रक के ठोकर लगने से बाइक चालक और बाइक सवार नीचे जा गिरा। जिस घटना में बाइक चालक जख्मी हो गया तो वहीं बाइक पर सवार एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक महिला का नाम बीबी हाजरा बताया जा रहा है।