लोहरदगा: लोहरदगा सदर अस्पताल में ब्लड बैंक बंद, थैलेसीमिया व एनीमिया के मरीजों को खून के लिए रांची जाना पड़ रहा
लोहरदगा जिले के सदर अस्पताल में ब्लड बैंक बंद रहने से मरीजों और उनके परिजनों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल परिसर में ब्लड की कमी साफ नजर आई, जिसके कारण कई मरीजों के परिजन राजधानी रांची से खून लाने को विवश दिखाई दिए।