चौका निवासी दर्जनों ग्रामीणों ने हाथ से इशारा करके शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का काफिला रुकवाया लिया। जैसे ही उप मुख्यमंत्री का ध्यान लोगों की ओर गया तो तत्काल काफिला रोककर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए और ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। अब शनिवार को शाम 4 बजे से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।