कवर्धा: कवर्धा सरस मेला मे पहुंचे लोकप्रिय कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे और कवियित्री भुवन मोहनी कविता सुनने उमड़ी लोगो की भीड़
कवर्धा के पीजी कॉलेज में 10 दिवसीय क्षेत्रीय सरस मेला का आयोजन किया जा रहा है।जिसके कार्यक्रम में 01 मार्च को कवि सम्मलेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे लोकप्रिय कवि पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे और कवियित्री भुवन मोहनी पहुंचे। जहा उन्होंने अपनी कविताओं का पाठ किया। जिनको सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोगो की भीड़ पहुंची।