विकास खण्ड कछौना के अंतर्गत गौसगंज क्षेत्र के ग्राम कहली का मान आज प्रदेश स्तर पर बढ़ गया है। गांव के होनहार सपूत कृष्ण कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण में संयुक्त सचिव के महत्वपूर्ण पद पर औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया है।