बदायूं जिले के बिल्सी तहसील में उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक संगठन का चुनाव संपन्न हुआ। यहां देवेंद्रपाल पाठक को अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारी का भव्य तरीके से स्वागत किया गया और सभी पदाधिकारी ने शपथ ली। उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक संगठन के सुदीप कुमार सिंह ने बताया यहां संगठन का चुनाव संपन्न हुआ है जिसमें देवेंद्र पाल पाठक को अध्यक्ष चुना गया।