आरोन थाना क्षेत्र में सिरोंज रोड पर कुंदोली गांव के पास 2 जनवरी शाम को एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के वायरल वीडियो में जैसा बताया गया, ट्रक में मक्का की बोरियां भरी थी ट्रक पलटने से मक्का की बोरिया फट गई मक्का सड़क पर बिखर गई। जिसमें काफी नुकसान बताया गया है। ट्रक का चालक बाल बाल बचा है गनीमत यह रही कोई चपेट में नहीं आया अन्यथा हादसा हो सकता था।