फारबिसगंज: मटियारी के समीप सड़क दुर्घटना में एसएसबी के दो जवान घायल, इलाज जारी
फारबिसगंज -जोगबनी मुख्य मार्ग पर मटियारी के समीप मंगलवार को दोपहर 1 बजे के करीब सड़क दुर्घटना में एसएसबी के दो जवान घायल हो गये. घायल दोनों जवान को स्थानीय लोगो ने ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज पहुंचाया.अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ नवल किशोर सहित अन्य चिकित्सको के द्वारा उक्त घायल दोनो एसएसबी जवान का ईलाज किया जा रहा है.