फारबिसगंज: परशुराम जयंती पर मारवाड़ी ब्राह्मण महासभा ने फारबिसगंज में निकाली शोभायात्रा
मारवाडी ब्राह्मण महासभा व युवा मंच द्वारा मंगलवार को आठ बजे शहर में शोभायात्रा निकाली गई.भगवान श्री परशुराम जन्म जयंती समारोह के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा पोस्ट आफिस चौक से निकाली गई.महासभा के अध्यक्ष मोती लाल शर्मा एवं सचिव पूनम पांडिया ने बताया कि शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से निकला.बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे पुरुष, समाजसेवी आदि शामिल हुए.