ऊँचाहार तहसील क्षेत्र में स्थित एनटीपीसी परियोजना में कुल 6 यूनिटों से 1550 मेगावाट विधुत उत्पादन किया जाता है।परियोजना से उत्तरप्रदेश के अलावा हिमांचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, उत्तराखंड,पंजाब समेत अन्य प्रांतों को बिजली आपूर्ति की जाती हैं।शनिवार को यूनिट नम्बर 4 बॉयलर में रिसाव के कारण बन्द हो गई।जिससे 210 मेगावाट उत्पादन ठप हो गया है।