बलियापुर क्षेत्र के सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा शान से फहराया गया। प्रखंड कार्यालय में सोमवार की सुबह 10:30 प्रमुख पिंकी देवी, थाना परिसर में थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. राहुल कुमार, झारखंड पब्लिक स्कूल में ए.आर. अंसारी ने झंडा तोलन किया।