महाराजगंज: सपा के जोनल सेक्टर एवं बूथ प्रभारी का नगर के एक मैरिज हॉल में किया गया सम्मेलन
शनिवार दोपहर को समाजवादी पार्टी विधान सभा सदर के जोनल सेक्टर एवं बूथ प्रभारियों का सम्मेलन नगर के एक मैरेज हाल में किया गया।जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने किया। सम्मेलन के मुख्यातिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल रहे। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने बूथ को मजबूत करने को लेकर चर्चा किया।