गाजीपुर के बहलोलपुर गांव में कड़ाके की ठंड के बीच ग्राम प्रधान राम आशीष सिंह ने मानवता की मिसाल पेश की है। गांव के निर्बल, असहाय और जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत देने के लिए कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 500 लोगों को कम्बल वितरित किए गए। दरअसल आज बहलोलपुर गांव में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।