इटकी: विधायक ने बिरसा चौक के पास झोपड़ी में रहने वालों से की मुलाकात
Itki, Ranchi | Dec 31, 2024 विगत कई दशकों से बिरसा चौक के समीप झोपड़ी बना कर अपना जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को एचईसी प्रबंधन और जिला प्रशासन द्वारा घर खाली करने का नोटिस दिया गया है। आज मंगलवार को दोपहर 3 बजे इसी के निमित वहां जा कर लोगों से विधायक नवीन जायसवाल मिले,उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्या के निदान को ले कर मैं एचईसी प्रबंधन और जिला प्रशासन से बात करूंगा और यथासंभव उनकी समस्या