जुलाना: नंदगढ़ गांव में युवक को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार
Julana, Jind | Jan 30, 2024 क्षेत्र के नंदगढ़ गांव में युवक को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार को जुलाना पुलिस ने बताया कि नंदगढ़ गांव निवासी आनंद ने 29 अक्टूबर को शिकायत दी थी कि उसको नंदगढ़ गांव निवासी मुकेश ने जान से मारने की धमकी दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसी मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।