इटावा: भरथना ब्रजराज नगर में निर्माणाधीन मकान की गिरी दीवार से 5 लोग घायल, मासूम भी शामिल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Etawah, Etawah | Feb 9, 2025 भरथना थाना क्षेत्र के मोहल्ला ब्रजराज नगर में रविवार को निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से मासूम समेत 5 लोग घायल हो गए। जिसमें अंजली पत्नी उत्तम कुमार, 3 माह का मासूम ध्रुव, 3 वर्षीय अवनी, 16 वर्षीय आरती, 18 वर्षीय मिनी घायल हो गयी। वहीं सूचना मिलते ही सीओ, भरथना तहसीलदार समेत अधिकारी मौके पर पहुँचे और घायलों की उपचार हेतु शाम 6 बजे जिला अस्पताल पहुँचाया।