धौलपुर: ट्रक की टक्कर से किशोर की हुई मौत
बाड़ी कस्बे में गर्ल्स स्कूल के पास हुए सड़क हादसे में एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय पुत्र किरोड़ी कोहली निवासी बाड़ी गुंबद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अजय शुक्रवार दोपहर में अपने घर से स्कूटी पर सवार होकर गर्ल्स स्कूल की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए एक ट्रक ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी