कनवास: कनवास रामनवमी मेले में खाटू श्यामजी की भव्य भजन संध्या का आयोजन, सम्यां कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति
Kanwas, Kota | Apr 28, 2024 कनवास कस्बे में आयोजित रामनवमी मेले में खाटू श्याम जी की भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान सम्यां रंगमंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने ब्रज की होली महारास, मयूर नृत्य, भवई नृत्य, महाकालेश्वर भस्म आरती, राधाकृष्ण रास नृत्य, दीपक जलाकर थाली में सजाकर सिर पर रखकर नृत्य पेश किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देहात जिला अध्यक्ष प्रेम गुर्जर रहे।