जनपद के इमलिया सुल्तानपुर में पुलिस के लिए चुनौती बनी लूट की घटना में नया मोड़ आया है। जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व महिला और उसके पति ने सड़क पर जाते समय बाइक सवार बदमाशों के द्वारा लूट की घटना किए जाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस तहकीकात में जुट गई थी। मामले में पति और पत्नी ने पुलिस के जांच में बताया की मारपीट की घटना को लूट की घटना बताया गया था।