लाडपुरा: नमाना क्षेत्र में खेत मे कचरा जलाते समय आग की चपेट में आने बुजुर्ग की मौत पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम जाँच में जुटी
Ladpura, Kota | May 30, 2024 नमाना क्षेत्र में खेत पर कचरा जलाने के दौरान आग की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी।पुलिस ने आज उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया। ASI राकेश कुमार ने बताया कि मृतक कल्याण भील खेत मे रहता था।वहाँ पर कचरा जलाने के दौरान वह आग फैलने से उसकी चपेट में आने से झुलस गया जिसकी इलाज के दौरान मौत होने पर उसका पोस्टमार्टम करवाया गया है।