लाडपुरा: कोटा गणेश नगर बोरखेड़ा में टेंट के गोदाम में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, 4 दमकले पहुंची मौके पर
Ladpura, Kota | May 30, 2024 कोटा गणेश नगर बोरखेड़ा में गुरुवार को टेंट के गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की चार दमकलों ने मौके पर पहुंचकर 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। वही आग लगने से गोदाम में सारा सामान जलकर खाक हो गया है। ऐसे में अब नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है।