झांसी: पुलिस ने सिजवाहा नहर, बामेर, पुनावली समेत अन्य शराब के अड्डों पर मारा छापा, 265 लीटर कच्ची शराब की बरामद
Jhansi, Jhansi | Jan 8, 2025 आबकारी विभाग की गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत टीम द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री के दृष्टिगत सिजवाहा नहर, बामेर, पुनावली, एरच पुल के नीचे समेत अन्य शराब के अड्डो पर अलग- अलग समय मे छापामार दबिश दी गई। दबिश के दौरान 265 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 03 लोगो पर अभियोग पंजीकृत किया।