गढ़वा जिले के रमना प्रखंड में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रमना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आगे की