तेंतरिया गांव के पास शुक्रवार शाम करीब 4 बजे दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बाइक सवार आसो यादव जख्मी हो गया। जिसका इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। आसो यादव बहियार की ओर जा रहा था, इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गयी।