शिवपुरी जिले के बदरबास थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-46 पर बूडाडौगर के पास सोमवार रात करीब 8 बजे एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार गुना से शिवपुरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान हाईवे पर अचानक गाय आ जाने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार गाय से टकरा गई।कार में पांच लोग सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई। पुलिस को सूचना दी गई।