मेरठ: लिसाडी गेट क्षेत्र में मनचले ने बीच सड़क पर महिला को छेड़ा, महिला ने जमकर की धुनाई, वीडियो हुआ वायरल
Meerut, Meerut | Jan 11, 2025 मेरठ में एक मनचले ने राह चलती महिला के साथ शनिवार को बीच सड़क पर थाने से मात्र चंद कदम की दूरी पर छेड़छाड़ कर दी। महिला ने आरोपी मनचले को पकड़ लिया और उसकी बीच सड़क पर जमकर की धुनाई कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है पुलिस उससे पूछताछ कर रही है