पालीगंज: बहादुरगंज गांव में ई-रिक्शा की टक्कर से एक महिला घायल
पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र के बहादुरगंज गांव में ई रिक्शा की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। सड़क दुर्घटना में घायल हुई महिला को इलाज हेतु स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घायल महिला का इलाज चल रहा है। दुर्घटना शुक्रवार की देर शाम 7:45 के करीब की बताई जाती है। घायल महिला रामिका देवी बताई गई है।